Monday, February 18, 2013

लागी लगन

यु तो ज़माने के बदलतें  शक्लों- सूरत ..लगन की भी पालकी का स्वरूप बदल ही चुके हैं ,लेकिन जो बदल न सका वो हैं इस लगन में रची विश्वास की  मेंहदी ,इसकी मासूम सी पाक सी आँखें  सदियों तक इक  लगन की खातिर कई सदियाँ राह तकती हैं .... 

 लागी  जब से लगन ,
मन बांवरा निश्चल ,
सजाता तकतें  नैनो से 
चुन चुन के फूल गुलमोहर के !
अब नही रहता कोई दुश्चल 
दिल की अमराईयों में 
 हैं ठहराव  कामनायों की 
ऊँची हिमाय की सुर्ख़ियों में 
 लागी जब से लगन ,
बन गयी हूँ मैं 
स्वप्न जड़ित बैरन पवन !
लागी जब से लगन 
हर तरफ हु मैं मगन !

हैं बड़ी वेयगता 
लगन  वाली  पायल को 
सजें  उमड़ घुमड़ कर 
जिवन की  फुलवाड़ी 
मेरे भी पंचरंगी कूमकुम की चुनड़ से 
बरसता रहें हर पल 
तेरे मन में सुखद  स्पंदन 
 लागी  जब से  लगन 
हुई  मैं बेकल ,अचेतन अचेतन !

था कभी मन में 
बड़ा भैतल  
 रित वाली कजरी से  ,
तेज दिया मन ने सारा वैधम्बर  
ओढ़ा जब से 
 प्रेम रंग की राधिकी चादर 
रहता हैं इक दम 
दिल छितिज में 
तू बनकर  ईदी चंदन ,
 लागी  जब से लगन 
बन गई मैं कोमल चितवन !

नैनो के बीच 
जो काला  तिल हैं
हैं वो मेरा स्नेह अंश ,
सजकर भी तू किसी और कमरबध  ,
बजता रहेगा मेरे तन 
हु मैं   काया नन्द की ,
दुजें चिड मैं नजर न आऊं 
तेजा  तूने प्रीत भाव  कलश 
तब भी  लगाई खुद  को  
नवरंग वाली प्रेम लगन 
जताती   रहूँगी मैं 
तुझ पे अपनी प्रेम अगन 
लागी जब से  लगन 
सजी  मैं प्रेम   दर्पण !

जंगल का भवन 
 कैलाशी रच न सका ,
कैसे सजेगा मेरा 
स्वप्न   भ्रमण ,
पथ दामनी  मैं मोहने बाट की 
चाहे तो रख हर्दय वन में ,
लागी  जब से लगन 
 बरसाती मैं फागुनी रंगत !
   
रेत बनकर जिवन नाचें ,
मैं नाची तेरे रंग में ,
 लोक लाज  मुह ताकें ,
रोंके रति वेग येह्तर ओह्तर  
मैं मीर रंग अपनी जपूँ  
विह्मन तृप्ति पायें 
जो तुझमें मैं भी छब जाउं 
लागी  जब से लगन 
हो गई मैं तेरी अर्जन !

एकाकी मन का कौन केवट ,
मटकी में बहता तोयज ,
और कहाँ तक  ,
बटोरें  जिवन चम्पा,
 तेरे सुख  हूँ   वचनवध  
देती रहूँगी सुखधन ,
दृष्टि ज्योति से न दिखूँ ,
लेकिन रहूंगी मैं हरदम 
 तेरे आँगन की जोगन 
लागी  जब से लगन 
बनी  मैं नन्द 
तेरे ऊर  की  चितवन !!

छोड़ा  चित ने  सारा वैभव   
उमरती मैं  सावन जैसा  
चमकती हूँ मैं  गंगन गंगन
लागी  जब से लगन ''
साँस बनी राधा तो
 रुकमिनी बनी  मन सरगम !!  

लगन की लगन से 
कैसे दोशाला मैं  छुपाऊ 
जो इक बार लग जाएँ 
सुनहरी हल्दी लगन की 
सारी  उम्र मिल के धोयें जग सारा 
 पिलों रंग लगन का  धुल न पायें 
लागी  जब से लगन 
 जग बना देह्तल और मन बना मधुतल !!
लागी  जब से लगन ''
लागी  जब से लगन ''



3 comments: